Tuesday, October 20th, 2026

 बिहार में कोरोना संक्रमण की दर आधा फीसदी से भी नीचे, 12 जिलों में नहीं मिले एक भी पेशेंट

पटना 
बिहार में कोरोना संक्रमण की दर घटकर मात्र 0.2 फीसदी रह गयी है। यानी आधा फीसदी से भी कम है। बुधवार को राज्य में 87,692 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 209 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इनमें सर्वाधिक पटना में 105 नये कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमण की दर 0.2 फीसदी ही थी। पिछले एक सप्ताह से राज्य में 0.1 फीसदी से 0.4 फीसदी तक ही संक्रमण की दर रही है। 

12 जिलों में नहीं मिले नये संक्रमित 
बिहार के 12 जिलों में कोरोना के एक भी नये संक्रमित की पहचान नहीं की गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया, भोजपुर, बक्सर, शिवहर, गोपालगंज, नवादा, मधेपुरा, मधुबनी, मधेपुरा, जमुई, शेखपुरा व किशनगंज में सैंपल जांच के बाद एक भी संक्रमित नहीं मिले। वहीं, मुजफ्फरपुर, पटना एवं वैशाली को छोड़कर शेष सभी 23 जिलों में संक्रमितों की संख्या दस से भी कम पायी गयी। पिछले एक सप्ताह में कमोबेश सभी जिलों में एक या उससे अधिक नये संक्रमित मिल रहे हैं।  

 

# बिहार में कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय